टेनिस चैंपियनशिप में शॉट लगाता टेनिस खिलाड़ी समरवीर सिंह।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। रूट्स आएटा अंडर-14 रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप के पहले दिन खिलाड़ियों ने क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। सोमवार से मेन ड्रा के मुकाबले खेले जाएंगे।
चैंपियनशिप के मुकाबले जीरकपुर की रूट्स टेनिस अकादमी में खेले जा रहे हैं। इसमें ट्राइसिटी के टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। लड़कों के अंडर-14 वर्ग के खेले गए मुकाबलों में समरवीर सिंह ने शौर्य गोयल को 6-2, 6-4 से, अभिनव चौधरी ने हिमांशु को 6-2, 7-6 से, आर्यवीर शर्मा ने मेहताब सिंह को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से, सुखराज प्रीत सिंह ने यर्थात शेखावत को 6-2, 7-5 से, हरलाम सिंह ने मनन धीर को 6-3, 6-1 से, पार्थ शर्मा ने कुंवर प्रताप सिंह को 6-2, 6-0 से मात दी।