नामधारी अंडर-17 फुटबॉल कप जीतने वाली मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब ने नामधारी अंडर-17 फुटबॉल लीग चैंपियनशिप जीत ली। चैंपियनशिप नामधारी फुुटबॉल अकादमी ने 4 से 10 अप्रैल तक लुधियाना में कराई।
फाइनल मुकाबले में मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब ने चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी का 1-0 से मात दी। मैच के 52वें मिनट में फहाद ने अपने साथी हिमांशु की ओर से दिए पास से शानदार गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। टूर्नामेंट में 8 गोल करने वाले हिमांशु को बेस्ट स्ट्राइकर का अवार्ड दिया गया। इससे पहले नामधारी अंडर-17 फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब का शुरू से बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
पहले ही मैच में मिनर्वा की टीम ने श्री दशमेश अकादमी को 5-1 से हरा दिया। हिमांशु ने विजेता टीम के लिए 4 और सदानंद ने 1 गोल किया था। दूसरे मैच में किक फुटबॉल अकादमी को 1-0 से मात दी। टीम से कमलेश एकमात्र गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। तीसरे मैच में फुटबॉल क्लब मालेरकोटला से मुकाबला ड्रा रहा। तीसरे मैच में फुटबॉल क्लब अलोना टोला के खिलाफ 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। हिमांशु ने 4 गोल दागे। वहीं आशीष राणा और सैमुअल ने एक-एक गोल किया।