फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार को अवैध निर्माण से रोका, तो बुजुर्ग महिला की पिटाई कर फाड़े कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कजहेड़ी में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब एक बुजुर्ग महिला ने अपने मकान पर किराएदार को अवैध निर्माण करवाने से रोक दिया। इससे किराएदार ने पहले तो बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला इस कदर बिगड़ गया कि किराएदार ने महिला की पिटाई कर उनके कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने कजहेड़ी निवासी काली प्रसाद के खिलाफ आईपीसी 323 और 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 63 वर्षीय महिला ने बताया कि वह सेक्टर-15 निवासी है। उसका कजेहड़ी में प्लांट नंबर-595 है। प्लॉट को कजहेड़ी निवासी काली प्रसाद को दिया है। बीते रविवार को वह किराएदार काली प्रसाद से किराया लेने अपने प्लॉट पहुंची। इस दौरान देखा कि काली प्रसाद उनके प्लॉट पर अवैध निर्माण करवा रहा है। उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान किराएदार ने उनसे पहले तो बहस बाजी करना शुरू कर दिया। उसके बाद वह मारपीट पर उतारू हो गया। देखते ही देखते ही काली प्रसाद ने उसकी पिटाई कर कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें