दस साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 की ओर से शनिवार को वार्षिक समारोह ‘अनुभूति’ का आयोजन किया।
राजस्थान की राज्यपाल मारग्रेट एल्वा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। उनके साथ राज्यसभा सांसद अंबिका सोनी और शहर के सांसद पवन कुमार बंसल भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
यह भी देखें: वार्षिक समारोह ‘अनुभूति’ की फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें।
डीपीएस सोसायटी के वाइस चेयरमैन एमएम चोपड़ा और डीपीएस चंडीगढ़ के प्रो-वाइस चेयरमैन उदय सोनी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। स्कूल प्रिंसिपल रीमा दीवान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
छात्रों ने डांस की शानदार प्रस्तुति दी। संगीत नाटक अकादमी अवार्डी तनुश्री शंकर ने इसे कोरियोग्राफ किया था। शंकर और तौफिक कुरेशी की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को चार-चांद लगा दिए।
प्रिंसिपल रीमा दीवान ने ही इस इवेंट की स्क्रिप्ट तैयार की। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और खूबसूरत बना दिया।
कार्यक्रम के प्रति छात्रों व शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यातिथि एल्वा ने कहा कि संस्थान की गरीमा बनाए रखना बड़ी बात है।
उन्होंने स्कूल के दस वर्ष पूरे होने पर स्कूल प्रबंधन को बधाई और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।