फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरेंटिंग सेमिनार में देंगे बेहतर भविष्य के टिप्स

Sun, 15 Dec 2013 10:47 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला और बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से 17 दिसंबर को सेक्टर-सात स्थित डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेंरेंटिंग सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर शिक्षाविद्, डायटीशियन, मनोवैज्ञानिक और बच्चों के बेहतर भविष्य के बारे में अभिभावक को बताएंगे। कार्यक्रम के दौरान पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इनमें काउंसलिंग, सवाल-जवाब, मनोवैज्ञानिक परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी जानकारि के साथ पढ़ाई के दौरान वित्तीय प्रबंधन के गुर भी सिखाए जाएंगे।

इस श्रृंखला में 20 दिसंबर को सेक्टर-46 स्थित कुंदन इंटरनेशनल स्कूल, चंडीगढ़, जबकि 21 दिसंबर को मोहाली के सेक्टर-69 स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में विस्तृत जानकारी, फ्री-रजिस्ट्रेशन के लिए 9803079803 या 8054009803 पर अभिभावक संपर्क कर सेमिनार का हिस्सा बन सकते हैं।

डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक  भरत भूषण गुप्ता के मुताबिक शिक्षा के बदलते परिवेश मेें वर्तमान में बच्चों और अभिभावकों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं, जिसके कई कारण हैं।

सेमिनार के दौरान इस दूरी को कम करने के टिप्स दिए जाएंगे, ताकि बच्चों को बेहतर भविष्य निर्माण का मौका मिल सके। मौजूदा दौर में अधिकतर छात्र-छात्राएं अपने संस्कार और परंपराओं से दूर होने लगे हैं। लेकिन बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षा के साथ साथ अन्य मौलिक जानकारियां भी उन्हें दी जानी चाहिए।

सेमिनार में शामिल होकर अभिभावकों को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में अभिभावकों को काफी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोविज्ञान के साथ वित्तीय प्रबंधन के बारे में सेमिनार में जानकारियां दी जाएंगी।

निदेशक ने कहा कि यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अमर उजाला और डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का पहला कदम है।

सेमिनार में डायटीशियन डॉ. रितु प्रधान, बाल-मनोवैज्ञानिक डॉ. नरिन्दर सिंह सहित गणमान्य भी होंगे।

वित्तीय प्रबंधन के गुर सिखाएगा बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस
सेमिनार के दौरान बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस के रीजनल मार्केटिंग मैनेजर वरुण मंगल, एरिया ट्रेनिंग मैनेजर रोहित जैन, माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर और पंचकूला के शाखा प्रबंधक पुष्पेन्दर सिंह की ओर से अभिभावकों को वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


इस दौरान सवाल-जवाब के लिए भी राउंड होगा, सर्वश्रेष्ठ उत्तर देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें