फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को किया फोन, कहा- दस लाख दो, नहीं तो परिवार समेत मार देंगे

Wed, 26 Jun 2019 01:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खोल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कराटे की नेशनल खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट युवती के मोबाइल पर कॉल करके एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर परिवार सहित खत्म करने की धमकी भी दी गई है।

विज्ञापन


इसके बाद से युवती के परिवार के लोग दहशत में है। रंगदारी और धमकी की बातचीत को युवती ने रिकॉर्ड कर लिया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार गांव मामड़िया ठेठर निवासी नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कराटे खिलाड़ी वर्षा ने खोल थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसकी डाबर करियर काउंसलिंग कंपनी है। 23 जून की रात उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम तो नहीं बताया लेकिन बात शुरू करते ही 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसी बीच कॉल करने वाला कुछ और बातें करने लगा। वर्षा ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वर्षा ने कॉल कट कर दी। लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने कई बार कॉल की और मैसेज भी किए। आरोपी द्वारा मांगी गई रंगदारी और धमकी को वर्षा ने रिकॉर्ड कर लिया।

डरी सहमी वर्षा यादव ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य भी दहशत में आ गए। खोल थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। खोल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कॉल डिटेल और टावर की लोकेशन का पता किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। -भारत भूषण, एसएचओ, खोल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें