फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 में अस्थायी रूप से बंद आइसोलेशन और कोविड वार्ड खोले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीएमएसएच-16 में अस्थायी रूप से बंद आइसोलेशन और कोविड वार्ड खोल दिए गए हैं। इसके साथ वहां तैनात स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें आने वाले खतरे को देखते हुए 24 घंटे ड्यूटी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने कहा कि लोग त्योहार की खुमारी के बीच कोरोना से बचाव के मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। पॉजिटिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। लोग स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। मास्क और सैनिटाइजर के साथ सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर निशुल्क कोरोना जांच की सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन

धीरे धीरे बढ़ने लगी रफ्तार
तिथि पॉजिटिव केस
30 अक्तूबर 65
31 अक्तूबर 67
1 नवंबर 61
2 नवंबर 55
3 नवंबर 86
4 नवंबर 94
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें