फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 में वीरवार शाम को सीबीआई ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद देर रात तक सीबीआई ने आरोपी से पूछताछ की। साथ ही ऑफिस व घर से कई फाइलें भी जब्त की हैं। शुक्रवार को आरोपी को सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट विजय सेहरा एक ऑटो चालक से सर्विस टैक्स के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। ऑटो चालक ने सुपरिंटेंडेंट को बताया कि 50 हजार रुपये देने की उसकी हैसियत नहीं है लेकिन सुपरिंटेंडेंट रिश्वत लेने पर अड़ा रहा। ऑटो चालक ने कुछ कम करने को कहा। इसके बाद मामला 20 हजार रुपये में मामला तय हुआ। इस दौरान ऑटो चालक ने सीबीआई को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण के बारे में बता दिया। ऑटो चालक से मिले सबूतों के आधार पर सीबीआई की टीम ने वीरवार को जाल बिछाया। सीबीआई ने ऑटो चालक के साथ मिलकर सुपरिंटेंडेंट को पैसे लेने के लिए बुलवाया। सुपरिंटेंडेंट सेक्टर-17 पहुंचकर जैसे ही पैसे लेने लगा सीबीआई ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद सीबीआई ने आरोपी से काफी देर तक पूछताछ की। उसके बाद सुपरिंटेंडेंट कि निशानदेही पर उसके ऑफिस व घर से कुछ फाइलें भी जब्त की गईं। इसके अलावा सुपरिंटेंडेंट से पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को सीबीआई उसे अदालत में पेश करेगी और रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें