फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भादो की दस्तक से पहले चढ़ा पारा, वीकेंड से झमाझम बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सावन की विदाई के साथ ही चंडीगढ़ में मौसम ने फिर करवट ले ली है। बारिश के दौर के बाद शुक्रवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। दिनभर वातावरण में चिपचिपाहट बनी रही और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर ज्यादा रहा। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 86 फीसदी तक दर्ज की गई। इससे तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हुई।
मौसम विभाग ने 29 और 30 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन

31 अगस्त से मौसम में बदलाव शुरू होगा। सोमवार को तापमान 35 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि 1 और 2 सितंबर को पारा गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें