फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, शीतलहर से कांपा चंडीगढ़, राहत के कोई आसार भी नहीं

Mon, 28 Dec 2020 02:50 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर 22 में बारिश के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बूंदाबांदी के साथ रविवार शाम से मौसम बदल गया। बारिश के साथ बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग कांपते दिखे। रविवार रात साढ़े आठ बजे तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश की संभावना है। बादल छा सकते हैं। मंगलवार से धुंध का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखा गया है। पहाड़ों पर भी बर्फबारी व बारिश हुई है, जबकि चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। इससे अब दिन के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। उसके बाद रात के तापमान में। 

रात का तापमान पिछले कई दिनों से चार डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में रात का तापमान तीन डिग्र्री से नीचे या उसके आसपास रिकार्ड किया जा सकता है। रविवार रात साढ़े आठ बजे तक चंडीगढ़ में 0.8 एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से पांच डिग्री के बीच रिकार्ड किए जाने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें