फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहकार मनोज परिदा की फर्जी फेसबुक आईडी से कोविड-19 के नाम पर लोन देने के लिए मांगा बैंक डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जालसाजों ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा की एक फर्जी फेसबुक आईडी बना डाली। इतना ही नहीं शातिर ठगों ने लोगों को कोविड-19 लोन देने का झांसा देकर उनके बैंक खातों की जानकारी तक मांगनी शुरू कर दी। जब कुछ करीबी लोगों ने मनोज परिदा को इसकी जानकारी दी तो मामले का खुलासा हुआ। परिदा ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। साथ ही अपने ट्विटर और फेसबुक पोस्ट डालकर लोगों को जालसाजों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने ट्वीट पर जानकारी दी कि उनके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मैसेंजर के जरिए लोगों को मैसेज भेजा जा रहा है और कोविड-19 लोन देने की बात कही जा रही है। साथ ही लोगों से बैंक खाते की जानकारी मांगी जा रही है। अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आए तो सावधान हो जाएं और प्रतिक्रिया न दें। वहीं उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि किसी ने एफबी मैसेंजर पर मेरी तस्वीर के साथ एक फर्जी आईडी बनाई है। कृपया मेरे नाम से आने वाले मैसेज का जवाब न दें। उनके द्वारा ट्वीटर और फेसबुक पर अपडेट करते ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। बता दें कि कोविड-19 लोन देने के नाम पर बैंक डिटेल की जानकारियां पहली बार मांगी गई हैं जबकि इससे पहले मैसेंजर के जरिए लोगों से पैसे मांगे जाते रहे हैं। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा चार जनवरी तक छुट्टी पर हैं।
बता दें कि जालसाजों ने इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की थी। लगातार इस तरह के मामले सामने आने पर साइबर सेल भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

------ बॉक्स
पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने
बता दें कि पिछले तीन महीने में शहर के हाई प्रोफाइल लोगों के फेसबुक आईडी फर्जी बनाकर ठगी की कोशिश के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, एसपी रोशन लाल, डीएसपी दिलशेर चंदेल, पूर्व डीएसपी जगबीर सिंह, वकील अजय जग्गा, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अच्छर चंद, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, डीएवी कालेज के प्रिंसिपल पवन शर्मा, जीसीजी-11 की प्रिंसिपल अनीता कौशल शामिल हैं। इन सभी मामलों में साइबर पुलिस को शिकायत हुई है, लेकिन अभी तक मामले को सुलझाया नहीं जा सका है।
------ बॉक्स
जालसाज ऐसे करते हैं ठगी
जालसाज हाई प्रोफाइल लोगों के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके करीबियों को मैसेंजर पर हाय, हैलो का मैसेज भेजते हैं। इसके बाद किसी न किसी मजबूरी का जिक्र कर पैसों की मांग शुरू कर देते हैं। यह कुछ इस तरह का मैसेज होता है.. ‘मुझे बीस हजार रुपयों की सख्त जरूरत है, जल्दी से मुझे गूगल पे या फिर पीटीएम कर दो’ इसके बाद एक मोबाइल नंबर भेजा जाता है। साथ ही लिखा गया जाता है कि ‘मैं तुम्हें कुछ दिनों में पैसे वापस लौटा दूंगा।’ हालांकि अभी तक किसी से ठगी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

----- कोट
मेरे नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से कोविड-19 लोन देने के नाम पर बैंक खाते की जानकारियां मांगी जा रही हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
मनोज परिदा, सलाहकार, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें