परिवार के साथ नवजात बच्चे को किया था रेस्क्यू।
- फोटो : अमर उजाला
छत पर तो कहीं पगडंडी पर उतारे थे हेलिकॉप्टर
लोगों को बाढ़ से बचाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए सेना ने कई जोखिम भरे ऑपरेशन किए थे। इस दौरान जहां सेना ने माधोपुर में जर्जर घर की छत पर हेलिकॉप्टर उतारकर लोगों को रेस्क्यू किया, तो पगडंडी पर हेलिकॉप्टर लैंड करवा, बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला था। इसके अलावा बाढ़ के पानी से घिरे छोटे से टापू से लोगों को रेस्क्यू किया तो एक हेडवर्क्स की ढलान पर एक पहिए पर हेलिकॉप्टर खड़ा कर कर्मचारियों की जान बचाई। इतना ही नहीं कुछ गर्भवतियों को रेस्क्यू कर उनकी सुरक्षित डिलिवरी कराने में मदद की। इसी तरह सेना के कई जोखिम भरे किस्से हैं। इन किस्सों से अन्य लोग भी अवगत होकर सेना पर गर्व करें, लिहाजा फ्लड रिलीफ स्टोरीज तैयार की जा रही हैं।
पंजाब में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन।
- फोटो : अमर उजाला
जिनकी जान बचाई, वे भी बताएंगे अनुभव
सेना के एक अफसर ने बताया कि विनाशकारी बाढ़ के दौरान जीवन को बचाने के अटूट संकल्प के साथ सेना ने ऑपरेशन राहत शुरू किया था मगर बाढ़ की भयावहता इतना ज्यादा बढ़ जाएगी, इसका अंदाजा नहीं था। उसके बावजूद कई खतरनाक ऑपरेशन किए गए। स्टोरीज की इस सीरीज में वे लोग भी अपने अनुभव बताएंगे, जिनकी जान सेना ने बचाई है या जिन्हें सेना ने मदद पहुंचाई है।