चंडीगढ़। पीजीआई की तर्ज पर जीएमसीएच-32 ने भी अपने कई डिपार्टमेंट में टेली कंसल्टेंट सर्विस शुरू की है। वैसे तो अस्पताल प्रशासन ने 10 डिपार्टमेंट में यह सुविधा 4 अप्रैल से ही शुरू कर दी थी, जिसमें बुधवार को 3 और डिपार्टमेंट जुड़ गए।
जीएमसीएच-32 प्रशासन के अनुसार इसमें यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और डेंटिस्ट्री तीन नए डिपार्टमेंट शामिल किए गए हैं। इस सुविधा के माध्यम से प्रतिदिन 150 से 180 मरीज लाभ पा रहे हैं। इसके लिए डॉक्टरों के व्हाट्सएप नंबर वाले मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों की जांच संबंधी रिपोर्ट भी आसानी से उपलब्ध किया जाना है। सुविधा के अंतर्गत सुबह 9.30 से दोपहर 1.00 बजे तक कॉल कर बीमारी से संबंधित परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
बॉक्स
इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
डिपार्टमेंट लैंडलाइन नंबर मोबाइल नंबर
जनरल मेडिसिन 2501000 9517771740
जनरल सर्जरी 2501001 9517771741
पीडियाट्रिक्स 2501002 9517771742
न्यूरोलॉजी 2501002 9517771742
ऑर्थोपेडिक्स 2501003 9517771743
ऑब्सट्रेटिक्स एंड गायनाकॉलोजी 2501004 9517771744
साइकेट्री 2501005 9517771745
ईएनटी 2501006 9517771746
ऑप्थॉलमोजी 2501007 9517771747
डर्मोटोलॉजी 2501008 9517771748
कार्डियोलॉजी 2501009 9517771750
रेडियोथेरेपी 250666