चंडीगढ़। सेक्टर-40 के उत्तरांचल रामलीला मंडली में एक कलाकार तेजवीर सिंह राणा जो हर वर्ष दुबई से रामलीला मंचन के लिए विशेष रूप से आते हैं। वे खासकर सूर्पनखा और कैकेयी का किरदार निभाते हैं। सूर्पनखा उनका पसंदीदा किरदार है। उनकी लीला देखने के लिए उनकी मां, बेटा बेटी और पत्नी भी आती हैं।
तेजवीर सिंह राणा का कहना है कि दुबई में एक केमिकल कंपनी में सुरक्षा अधिकारी हैं। वे पिछले कई वर्षों से रामलीला से जुड़े हैं। पिछले 10 वर्षो में दो वर्ष नहीं आ पाए। लेकिन शुरू के दो वर्ष कंपनी के नियमों के अनुसार नहीं आ पाया। अब आठ वर्षों से लगातार आ रहे हैं। कंपनी को जब पता चला कि रामलीला में किरदार करते हैं तो हमें मंचन के लिए आसानी से छुट्टी मिल जाती है। मेरी मां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होती है। उन्होंने बताया कि उनका सूर्पनखा का सुंदर रूप देखने के लिए भारी भीडु जुटती है। रामलीला मंचन के लिए पोशाक खुद ही अपने पैसे से खरीदते हैं। उनका कहना है कि उनकी इच्छा एक दिन श्रीराम की भूमिका निभाने की है।