फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: थार हादसे में तहसीलदार का बेटा गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 11:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार थार ने दो बहनों को मारी थी टक्कर, युवती का हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-45 में देव समाज कॉलेज के सामने सड़क पार कर रही दो सगी बहनों सजोफ (22) और ईशा (20) को टक्कर मारने के असल आरोपी थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस ने सेक्टर 16 के रहने वाले नेरोशप्रीत सिंह को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छोड़ दिया। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पंजाब यूनिवर्सिटी में द्वितीय वर्ष का छात्र है। आरोपी के पिता पंजाब में तहसीलदार हैं। इस हादसे में बुड़ैल की रहने वाली बड़ी बहन सजोफ की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि छोटी बहन ईशा का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 1.55 बजे तेज रफ्फ्तार थार ने सड़क पार कर रही दो सगी बहनों को टक्कर मार दी थी। वीरवार को एक शख्स ने सेक्टर-34 थाने पहुंचकर खुद को थार का चालक बताया था लेकिन मृतका युवती सजोफ (22) के परिजनों ने उसे आरोपी मानने से इन्कार कर दिया था। उधर, थार हादसे में थाने में कवरेज करने पहुंचे एक मीडियाकर्मी से बदसूलकी के आरोप में वीरवार रात को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुड़ैल चौकी इंचार्ज गुरजीवन सिंह का अचानक तबादला कर दिया। उनकी जगह पंजाब यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी के एसआई नवीन कुमार को लगाया गया है। नवीन एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में एसआईटी में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें