मोहाली। एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फेज-11 पुलिस ने परिजनों के बयान पर गुरु नानक कॉलोनी निवासी नितिन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मजदूरी करती है। उसकी बेटी घर पर ही रहती है। कुछ दिनों से उसकी बेटी काफी सहमी लग रही थी। ढंग से बात भी नहीं करती थी। उसने जब अपनी बेटी से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि नितिन शर्मा नाम के युवक ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पीड़ित की मां ने पुलिस को मामले की शिकायत दी और बच्ची का सिविल अस्पताल फेज-6 में मेडिकल करवाया। वहां दुष्कर्म की पुष्टि होने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।