फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में सहेली के बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। काफी देर बाद घर नहीं लौटी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर किशोरी की फोटो सभी थानों में भेज दी गई ताकि किशोरी की तलाश हो सके।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसके दो लड़के और तीन लड़कियां है। बुधवार सुबह 10 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से यह कहकर निकली कि वह अपने सहेली के घर बर्थडे पार्टी में जा रही है, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। सहेली के घर में बताया कि वह बर्थडे पार्टी में नहीं आई थी। किशोरी के पिता का शक है कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात शख्स बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें