फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्रों में नेकी की दीवार के लिए निगम ने मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के तीन सामुदायिक केंद्रों में नेकी की दीवार बनाने के लिए नगर निगम ने निविदा जारी की है। इससे पहले निगम ने सेक्टर-8 के सामुदायिक केंद्र में नेकी की दीवार बनाई है। अब सेक्टर-19, 49 व मनीमाजरा के सामुदायिक केंद्रों में नेकी की दीवार बनवाने काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

निगम के संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर-8 के सामुदायिक केंद्र में नेकी की दीवार बनने के बाद बेहतर रुझान मिल रहा है। इसे देखते हुए अब सेक्टर-19, 49 व मनीमाजरा के सामुदायिक केंद्रों में नेकी की दीवार बनवाने काम शुरू कराने जा रहे हैं। जल्द इन केंद्रों में भी लोगों की जरूरत के अनुसार सामान मिलने लगेगा, साथ ही लोग अपनी क्षमता के अनुसार यहां दान कर सकेंगे। इन नेकी की दीवार पर जहां कपड़े, जूते व किताबों के लिए अलग-अलग बॉक्स बनाए जाएंगे। कपड़ों व किताबों को व्यवस्थित कर निगम जरूरतमंदों तक यह वस्तुएं नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा।
इसके अलावा इस नेक काम मे निगम के साथ अब रोटरी क्लब भी जुड़ गया है। रोटरी क्लब ने कुछ बॉक्स तैयार करवाए हैं। यह बॉक्स अलग-अलग मार्केट में लगवाए जाएंगे, जो लोग सामुदायिक केंद्र तक नहीं पहुंच सकते उनके लिए यह बॉक्स भी एक विकल्प होंगे। वहीं मार्केट के लोगों से भी निगम इस बॉक्स में जरूरी चीजें डालने की अपील करेगा। इसके अलावा स्वच्छता सवारी लगातार शहर में भ्रमण करती रहेगी। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जो सामान हम उपयोग नहीं करते उससे किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरतें पूरी हो जाएं। स्वच्छता सवारी हमारा पहला प्रयास था। जो काफी हद तक सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें