चंडीगढ़। इंडियन ऑडिट एंड अकाउंटेंट डिपार्टमेंट की ओर से नॉर्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज रविवार को सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इसका उद्घाटन डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑडिट डिफेंस सर्विस चंडीगढ़, समर कुमार ठाकुर ने किया। इस मौके पर दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच में यूपी टीम ने हिमाचल टीम को 9 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए हिमाचल की पूरी टीम 31.5 ओवर में कुल 123 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी टीम ने 20.2 ओवर में 1 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
दिन का दूसरा मैच सेक्टर 26 क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में दिल्ली की टीम ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम 25.4 ओवर में कुल 86 के स्कोर पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 3 विकेट पर 16.1 ओवर में 87 रन बनाकर मैच को जीत लिया।