चंडीगढ़। कारपोरेट क्रिकेट लीग के मुकाबले इंफोसिस इलेवन ने एपिक चैलेंजर्स की टीम को 90 रन से हरा दिया। मैच में पहले ख्ेालते हुए इंफोसिस की टीम ने निर्धारित 22 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। लक्ष्य जैन ने 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 63 गेंदों पर 95 रन बनाए। विक्रांत ने 20 रन की पारी ख्ेाली। गेंदबाजी में मनविंदर मान ने 27 रन देकर 3 विकेट, सिद्धार्थ ने 9 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपिक चैंलेजर्स की टीम 17.3 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। साहिबजीत सिंह ने टीम के लिए सबसे अधिक 31 रन की पारी ख्ेाली। सिद्धार्थ ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में इंफोसिस इलेवन की टीम से विवेक रॉय ने 15 रन देकर 3 विकेट, वरुण अग्रवाल ने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैच में 63 रन बनाने वाले लक्ष्य जैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।