फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीम विलेजिओ ने चंडीगढ़ टाईगरज को एक रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44 में दिव्या पब्लिक स्कूल में खेले गए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टीम विलेजिओ ने चंडीगढ़ टाईगरज की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर विजेता बना। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम विलेजिओ ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 190 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच अमन ने नाबाद 79 रन नाबाद बनाए। चेतन शर्मा 42, आर्यन ने 28 व हरविंदर ने 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में चंडीगढ़ टाईगरज से गेंदबाज के अभिषेक, चंदन व प्रियांशू ने 1-1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

मुकाबले का पीछा करते हुए चंडीगढ़ टाईगरज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाकर 1 रन से हार गए। कमल 85 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अभिषेक व चंदन ने 25-25 रन का योगदान दिया। गेदबाजी में टीम विलेजिओ के अमित गांधी ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया जबकि 1-1 विकेट हरविंदर नैन व अभिषेक ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें