फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू समेत पंजाब के शिक्षकों ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी समेत पंजाब के कॉलेज व विश्वविद्यालयों के शिक्षकों ने शनिवार को भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने परीक्षा की कॉपियां चेक नहीं कीं। इससे छात्रों की धड़कनें बढ़ रही हैं। अब उन्हें रिजल्ट देर से मिलेगा।
विज्ञापन

पंजाब का शिक्षक संगठन पीफुक्टो के सचिव डॉ. जगवंत सिंह का कहना है कि पंजाब सरकार ने छठे वेतनमान के लिए नोटिफिकेशन तो जारी किया, लेकिन वह यूजीसी पे स्केल के मुताबिक नहीं है। इससे शिक्षकों को नुकसान होगा। सरकार को पहले यह अवगत कराया गया, लेकिन इस पर काम नहीं हुआ। अब शिक्षकों ने अपनी मांगों के लिए मूल्यांकन का बहिष्कार शुरू किया है। पीयू के शिक्षक भी उनके साथ हैं। कॉपियों की जांच नहीं की जा रही है। सभी शिक्षक एक हैं। पंजाब सरकार को 15 दिन का समय दिया गया था। अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। शिक्षकों की मांगें जब तक पूरी नहीं हो जाएंगी, तब तक उनका यह मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें