फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सभी सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु एप

Thu, 16 Apr 2020 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Aarogya Setu - फोटो : play store
विज्ञापन

हरियाणा के सभी निजी व सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को ‘आरोग्य-सेतु एप’ डाउनलोड करना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के मुखिया स्वयं ‘आरोग्य सेतु एप’ को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करें और अपने अधीनस्थ सभी अध्यापकों, प्राध्यापकों को भी करवाएं। 

विज्ञापन


निर्देशों में कहा गया है कि समस्त विश्व कोरोना वायरस की विभीषिका से लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्र को संबोधन में लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई 2020 तक कर दी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इस बात पर विशेष बल दिया है कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने व कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु एप’ अवश्य डाउनलोड करें। इससे व्यक्ति को अपने आसपास के कोरोना संक्रमण के बारे में भी जानकारी मिलती है ताकि वह समय रहते सचेत व जागरूक हो सके। 

विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप से आएगी जागरूकता, कार्यकर्ता करें डाउनलोड

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कोरोना से लड़ाई का दूसरा दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना से जंग को निर्णायक स्थिति में पहुंचाने की तरफ आगे बढ़ गए हैं। लॉकडाउन के नियमों का ध्यान रखते हुए 7 प्रमुख बातों का पालन करने के लिए उन्होंने कहा है। बराला ने बताया कि बंद के दूसरे चरण को सफल बनाने को लेकर बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों से बैठक कर चर्चा की।

सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह कर कहा कि देश के वैज्ञानिक, डाक्टर, पुलिस जवान इस महामारी से लड़ाई में आपना अपना सौ प्रतिशत देने में लगे हुए हैं। हमारा सबका उत्तरदायित्व ज्यादा है कि हम सब कार्यकर्ता मिलकर मानवता के लिए लड़ी जा रही इस लड़ाई में अपनी भागीदारी निभाएं।

भाजपा कार्यकर्ताओं को कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाकर अपने परिवार, आस पड़ोस के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर अपने परिचितों को भी इस एप को डाउनलोड करवाएं ताकि इस महामारी से बचाव हो सके। आरोग्य सेतु एप से जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ेगी, देश कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी जीत सुनिश्चित करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें