फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कैंडल मार्च कर रहे शिक्षकों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के फाउंटेन चौक पर अपनी लंबित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाल रहे सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों को शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान महिला शिक्षकों सहित कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस बसों में बैठाकर मौके से ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद शिक्षकों और उनके संगठनों में रोष फैल गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ एडिड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (काक्टा) ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। एसोसिएशन का कहना है कि शिक्षक पूरी तरह अनुशासित और अहिंसक तरीके से अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद बिना किसी उकसावे के उन्हें हिरासत में लिया गया जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। काक्टा के अनुसार शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इनमें करिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत प्रमोशन, जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता जारी करने, 20 प्रतिशत एचआरए, एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि, पूर्व सेवा लाभ और सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। एसोसिएशन ने प्रशासन से इस कार्रवाई पर स्पष्टीकरण देने, भविष्य में ऐसे दमनात्मक कदम न उठाने की गारंटी और केंद्र सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। काक्टा ने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षकों को न्याय और सम्मान नहीं मिलता, तब तक उनका शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें