फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जनगणना ड्यूटी को लेकर शिक्षकों की चिंता, डीसी के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षकों को हो रही परेशानियों को लेकर जॉइंट टीचर्स एसोसिएशन (जेटीए) ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर झोरार ने पब्लिक हियरिंग के दौरान डीसी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को स्कूल ड्यूटी से पूरी तरह छूट देने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि जनगणना कार्य के साथ-साथ स्कूल की जिम्मेदारियां निभाना कठिन हो रहा है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासकर महिला शिक्षकों को फील्ड ड्यूटी के दौरान सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस मुद्दे पर डीसी और एडीसी के साथ हुई बैठक में महिला शिक्षकों की सुरक्षा, बीट पुलिस कर्मियों की तैनाती और स्थानीय सहयोगी उपलब्ध कराने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि स्कूल ड्यूटी में राहत के मुद्दे को जल्द शिक्षा सचिव और जनगणना विभाग के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें