फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स के लिए बड़ी राहत भरी खबर, नहीं लागू होगा ये प्रफॉर्मा

Sun, 10 Jul 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
विज्ञापन
शिक्षकों के जबरदस्त विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नए एसीआर प्रफॉर्मा को लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। शिक्षकों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) ने डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) रुबिंदरजीत सिंह बराड़ से मिलकर इस फैसले को वापस लेने का आग्रह किया था। साथ ही शिक्षकों की इस फैसले से नाराजगी व्यक्त की थी। जिसके बाद डीएसई ने पुराना परफोरमा ही लागू रखे जाने की बात कही।
विज्ञापन


जेएसी के कन्वीनर भाग सिंह कैरों ने बताया कि डीएसई ने नया एसीआर परफोरमा लागू करने का फैसला वापस ले लिया है। इसके अलावा भी कई मांगे मान ली हैं। नए एसीआर परफोरमा के मुताबिक शिक्षक मेहनत करने के बाद रिजल्ट 100 प्रतिशत भी ले आए तो उसे अपने सेल्फ अप्रेजल केलिए प्रिंसिपल का मुंह ताकना पड़ता। नए एसीआर परफोरमा में 8 प्रतिशत नंबर शिक्षक को विभिन्न गतिविधियों और रिजल्ट के आधार पर मिलेंगे। जबकि 92 प्रतिशत प्रिंसिपल केहाथ में होंगे।

प्रिंसिपल अपनी मर्जी से शिक्षक को कितने भी नंबर दे सकता है। जबकि पुराने परफोरमा में 4 नंबर ही प्रिंसिपल केहाथ में होते थे। बाकी नंबर शिक्षक की परफार्मेंस और रिजल्ट पर आधारित होते थे। भाग सिंह ने बताया कि डीएसई ने सभी वर्गों के शिक्षकों की सेलरी समय पर जारी करने, शिक्षकों और प्रिंसिपल की प्रमोशन किए जाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें