फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीचर यूनियन ने सत्यपाल जैन से मुलाकात कर मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन और यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाईज यूनियन ने भारत सरकार के पूर्व सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन के साथ मुलाकात की। उन्होंने टीचर्स की लंबित मांगों पर ए मांगपत्र भी सौंपा। सत्य पाल जैन ने दोंनो यूनियन की लीडरशिप को भरोसा दिलाया कि जल्द इन मांगो को पूरा करने के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन ने मांग उठाई कि सभी अध्यापकों की छुट्टियों में एकरूपता प्रदान की जाए, क्योंकि पंजाब से डेपुटेशन पर आए टीचर्स को 20 कैजुअल लीव, 20 मेडिकल लीव और 8 अर्नड लीव कुल 48 लीव मिलती हैं। वहीं हरियाणा से डेपुटेशन पर आए टीचर्स को कुल 18 लीव मिलती है। सभी टीचर्स की छुट्टियां बराबर की जाएं। टीचरों को वेकशन स्टाफ की केटेगरी से बाहर निकाला जाए। क्योंकि इस केटेगरी के कारण ही सेंटर मे टीचर्स की कैजुअल लीव केवल 8 हैं। टीचर्स जून की छुट्टियों में ऑनलाइन काम करते रहते हैं। सरकारी स्कूलों में उप-प्राचार्य की पोस्ट बनाई की जाएं। इसके अलावा भी टीचरों ने कई मांगें रखीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें