फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में शुरू होगी पंजाब टीचर भर्ती की कवायद

Thu, 26 Dec 2013 08:56 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आदर्श स्कूलों के लिए की जा रही टीचर भरती की स्क्रूटनी नए साल में शुरू होगी। वहीं, बोर्ड मैनेजमेंट ने दस्तावेजों की चेकिंग के लिए सख्त नियम बनाए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने साफ किया है कि जांच में यदि कोई दस्तावेज फर्जी पाया जाता है तो पीएसईबी द्वारा उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड द्वारा किए जाने वाले भुगतान भी वापस लिए जाएंगे।

बोर्ड अधिकारियों ने बुधवार को स्क्रूटनी का शेड्यूल घोषित किया। स्क्रूटनी एक जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक चलेगी।

स्क्रूटनी के लिए सुबह नौ बजे से ही आवेदकों को अपने दस्तावेजों सहित हाजिर होना होगा। वहीं, बोर्ड अधिकारियों का दावा है कि स्क्रूटनी लिए बकायदा मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन


उसके हिसाब से एक पद के लिए पांच उम्मीदवारों को स्क्रूटनी के लिए बुलाया गया है। उसी के मुताबिक ही सारी प्रक्रिया चलेगी। स्क्रूटनी के लिए विशेष कमेटी गठित की गई है।

इसमें बोर्ड के कई सीनियर अधिकारियों को शामिल किया गया है। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक कुल 61 पदों के लिए कांट्रेक्ट के आधार पर भरती प्रक्रिया चल रही है।

इन तिथियों में होगी दस्तावेजों की स्क्रूटनी
प्रिंसिपल---------एक जनवरी-------------सुबह नौ बजे
एनटीटी----------एक जनवरी-------------सुबह नौ बजे
लेक्चरर----------दो, तीन व छह जनवरी--सुबह नौ बजे
मास्टर मिस्ट्रेस--8, 9, 10 व 14 जनवरी--सुबह नौ बजे
जेबीटी, इटीटी----15 जनवरी---------------सुबह नौ बजे

चूके तो 16 जनवरी को होगी स्क्रूटनी
शेड्यूल के मुताबिक कोई उम्मीदवार तय तिथि को हाजिर नहीं होता है। तो उन्हें 16 जनवरी को होने वाली स्क्रूटनी में विशेष मौका दिया जाएगा। लेकिन स्क्रूटनी से पहले उन्हें शेडयूल के मुताबिक हाजिर होने का ठोस सबूत देना होगा।

इस संबंधी दस्तावेज भी पेश करने होंगे। यह सभी के लिए आखिरी मौका होगा। इसके बाद किसी को भी मौका नहीं दिया जाएगा।

यह दस्तावेज पेश करने होंगे
स्क्रूटनी वाले दिन उम्मीदवारों को सुबह नौ बजे बोर्ड ऑफिस आना होगा। इस दौरान उन्हें असली सर्टिफिकेटों की खुद अटेस्ट की हुई फोटोकापियां का एक सेट, अपनी पासपोर्ट साइज की चार फोटो, जमा करवाई फीस का सबूत, पीएसटीईटी एक व दो पास करने के सबूत व बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किए रजिस्ट्रेशन फार्म का सबूत असली सर्टिफिकेट व अटेस्टेड कापियां लेकर आना होगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें