फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: विजय सांपला व कैप्टन समेत कई दिग्गजों को नहीं मिली जगह, तरुण चुघ दोबारा बने राष्ट्रीय महासचिव

Sun, 30 Jul 2023 03:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

राष्ट्रीय टीम में डॉ. नरेंद्र रैना को सचिव बनाया गया है लेकिन वह जम्मू-कश्मीर से हैं। वह जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, पंजाब से इकबाल सिंह लालपुरा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हैं और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
तरुण चुघ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। इसमें एक बार फिर अमृतसर के तरुण चुघ को लगातार दोबारा राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला और कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत किसी अन्य बड़े नेता को स्थान नहीं मिला है। तरुण चुघ 2000 से 2003 तक प्रदेश भाजपा सचिव रहे हैं। हालांकि, अमृतसर केंद्रीय विधानसभा हलके से उन्होंने दो बार 2012 व 2014 में चुनाव लड़ा और दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।

विज्ञापन


वही, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पंजाब के कई बड़े नेताओं को जगह नहीं मिल पाई है। कयास लगाए जा रहे थे कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला या अविनाश राय खन्ना को स्थान मिल सकता है लेकिन दोनों का नाम सूची में न होने से राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल है। 

पंजाब में भाजपा सिख चेहरों को लगातार पार्टी में शामिल कर रही है। ऐसे में उम्मीद थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह या राणा सोढ़ी, केवल सिंह ढिल्लों में से किसी को राष्ट्रीय टीम में लिया जा सकता है। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी तो हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर लौटे थे और उनके नाम की चर्चा चल रही थी लेकिन राष्ट्रीय संगठन में पंजाब से किसी सिख चेहरे को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय टीम में डॉ. नरेंद्र रैना को सचिव बनाया गया है लेकिन वह जम्मू-कश्मीर से हैं। वह जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, पंजाब से इकबाल सिंह लालपुरा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हैं और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी हैं।

नए चेहरों को आगे ला रही भाजपा

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पंजाब में भाजपा नए चेहरों को ही आगे लाने की तैयारी कर रही है। इसमें पार्टी अमृतसर से डॉ. राजकुमार वेरका को भी प्रोमोट करने की तैयारी कर रही है। वह अमृतसर से लगातार कांग्रेस विधायक रहे हैं और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। पार्टी में जालंधर के एक बड़े रविदासिया समाज से जुड़े कांग्रेस नेता को भी लाने की तैयारी की जा रही है।      

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें