पंजाब कांग्रेस विधायक तरलोचन सिंह सूंड
- फोटो : फाइल फोटो
विधानसभा सदन में मजीठिया पर फेंका गया जूता कांग्रेस विधायक सूंड ने वापिस मांगा है। इसके पीछे उन्होंने अनोखी वजह बताई।
विधायक त्रिलोचन सिंह सूंड का कहना है कि मुझे तो मेरा जूता वापस चाहिए, उसकी विदेशों में खासी डिमांड है। हम लोग यहां पर तो बैठे हैं लेकिन विदेशों में बसे भारतीयों में इसकी खासी चर्चा है कि आखिरकार कौन सा वह बहादुर शख्स है, जिसने इतना बड़ा कदम उठाया है।
यह बात त्रिलोचन सिंह सूंड ने जालंधर में कही। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ यहां आए हुए थे। सूंड ने कहा कि विदेशों के 17 चैनलों ने उनसे संपर्क किया है कि जूता लेकर विदेश में उनके शो में आओ यहां पर काफी डिमांड है। वह अपने जूते की बोली भी लगा सकते हैं।