सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 की छात्रा तारिणी गोयल ने 7 अंक हासिल कर 27वीं चंडीगढ़ चेस चैंपियन का खिताब जीता। नवीन बंसल ने दूसरा और जसकीरत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
इसके साथ ही चंडीगढ़ चेस टीम का चयन भी किया गया। टीम में तारिणी गोयल, नवीन बंसल, जसकीरत सिंह व नितिन को शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ी नोएडा में 8 से 19 जुलाई तक होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।