फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज

Sun, 29 May 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
माता वैष्‍णो देवी यात्रा - फोटो : file photo
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी को जाने वाले भक्तों के लिए पहली जून से नई ट्रेन सुविधा दी जा रही है। यह कामाख्या (असम) से कटरा के लिए चलेगी और साप्ताहिक होगी। स्पेशल पठानकोट कैट स्टेशन से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के चलने से पठानकोट वासियों व आसपास के लोगों को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए पठानकोट से कटरा का रास्ता 150 किलोमीटर है। माता के दर्शन के लिए पहले जम्मू तक बस से जाना पड़ता है। इसके बाद कटरा जाते है। अब स्पेशल की सुविधा मिलने से भक्तजन माता के दर्शन आसानी से कर सकेंगे और समय पर घर आ सकेंगे।

ट्रेन संख्या 15656 कामाख्या से रविवार चलेगी और पठानकोट कैंट स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर बाद पहुंचेगी। वहीं कटरा से यह प्रत्येक बुधवार को सुबह 3:40 बजे पर चलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को 12:30 बजे कामाख्या पहुंचेगी। ट्रेन में एक वातानुकूलित 2 टीयर कोच, दो वातानुकूलित 3 टीयर कोच, 6 शयनयान कोच, दो द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है की स्कूलों में छुट्टियां होने पर गर्मियों के मौसम में लोग अधिकतर पहाड़ी स्थानों विशेषकर धार्मिक स्थानों पर जाते हैं। इस ट्रेन के चलने से भक्त आसानी से वैष्णो देवी माता के दर्शनों के लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें