फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन के एडीसी की हादसे में मौत

Mon, 03 Feb 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन के एडीसी कुलबीर सिंह की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी निजी कार से मार्केट कमेटी के सचिव परमजीत सिंह के साथ जालंधर से तरनतारन जा रहे थे कि रास्ते में गोइंदवाल के निकट अमृतपुरी में उनकी कार एक छोटे हाथी से जा टकराई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


उनको पहले कपूरथला के सिविल अस्पताल फिर जालंधर के सत्यम अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कई प्रशासनिक अधिकारी सत्यम अस्पताल पहुंचे।

सूचना पाकर मृतक कुलबीर सिंह की पत्नी व तीनों बच्चें भी अस्पताल आ गए। पीसीएस अधिकारी 2008 में अपने पद से रिटायर हो गए थे लेकिन सरकार की नीतियों के मुताबिक उनको एक्सटेंशन दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें