मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल भारत सरकार के सहयोग से गांधी शिल्प बाजार एसोसिएशन ने सेक्टर 34 की ग्राउंड में गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया।
यह 9 फरवरी तक चलेगा इसमें देश भर से आए हस्तशिल्प कारीगरों की ओर से तैयार की गई वस्तुएं उपलब्ध हैं। यहां हर तरह के सूट, चप्पलें, गलीचे, गहने, किताबें, घड़ियां, आयुर्वेदिक वस्तुएं और खाने की चीजें उपलब्ध हैं।
इस एग्जिबिशन में हाथ से कढ़ाई किए हुए सूट के स्टाल भी लगाए गए हैं। गलीचे व्यापारी कुतबुदीन ने बताया कि गलीचों की काफी वैरायटी है, इसमें सेगी, सिल्क, रक्श, वॉल हैंगिंग है जो 100 रुपये से लेकर 20,000 तक हैं।
नेचर वैलनेस स्टाल से केके शर्मा ने बताया कि यहां ग्रीन टी, एलोवेरा स्किन जैल, तुलसी ऑयल, नीम ऑयल, नीम तुलसी साबुन मौजूद हैं। जो शरीर के सभी दर्दों एवं तकलीफों से छुटकारा पाने के लिए लाभदायक हैं।
कुछ खास किस्म की वॉल क्लाक भी इस बाजार में मौजूद हैं, जिनकी कीमत 1300 से 4000 तक है। मोर पक्षी की आकृति की बनी हुई वॉल क्लॉक काफी आकर्षक है।