फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू पहुंचे अमृतसर, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Fri, 25 Aug 2023 08:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब पूरी मानवता के लिए आस्था का केंद्र है। जहां से मनुष्य को आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। वे हर साल गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आते हैं।
विज्ञापन
तरणजीत सिंह संधू को सम्मानित करते एसजीपीसी सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू शुक्रवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। एसजीपीसी के सदस्य राजिंदर सिंह मेहता, सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, सचिव प्रताप सिंह व अन्य अधिकारियों ने संधू को श्री हरमंदिर साहिब के सूचना केंद्र में सम्मानित किया। तरणजीत सिंह संधू के परिवार का जुड़ाव पिछले लंबे समय से एसजीपीसी और श्री हरमंदिर साहिब के साथ है।

विज्ञापन


तरणजीत सिंह संधू के दादा तेजा सिंह समुद्री के नाम पर ही एसजीपीसी कार्यालय का नाम रखा गया है। वहां पहुंच कर तरणजीत सिंह संधू ने अपने बुजुर्गों की याद को साझा किया। उनके बुजुर्ग तेजा सिंह समुद्री ने एसजीपीसी की स्थापना के दौरान लगाए गए मोर्चों में हिस्सा लेते हुए बड़ी भूमिका निभाई थी।

इस मौके पर तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब पूरी मानवता के लिए आस्था का केंद्र है। जहां से मनुष्य को आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। वे हर साल गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने भी आते हैं। उनके परिवार का शिरोमणि कमेटी के साथ गहरा रिश्ता है। उनके बड़े तेजा सिंह समुद्री ने शिरोमणि कमेटी की स्थापना के दौरान बहुत योगदान दिया और कई मोर्चों पर भाग लिया। 
विज्ञापन


यह हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है कि जत्थेदार तेजा सिंह समुद्री सिख समुदाय के एक उच्च पदस्थ नेता थे। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता ने कहा कि यह सिख समुदाय के लिए गर्व की बात है कि सिख नेता तेजा सिंह समुद्री के पोते तरणजीत सिंह संधू अमेरिका में राजदूत के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें