फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में अल्कोहल से भरे टैंकर में धमाका, एक की मौत

Mon, 18 Apr 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में एक्कोहल से भरे टैंकर में ब्लास्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
संगरूर जिले के गांव छाजली में अल्कोहल वाले टैंकर की रिपेयर करते समय हुए जोरदार धमाके में एक जूस बेचने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सुनाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मैकेनिक और टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना छाजली के एसएचओ सुबेग सिंह ने बताया कि गांव छाजली में एक वर्कशाप पर अल्कोहल वाले खराब कैंटर की मैकेनिक रिपेयर कर रहा था। जब मैकेनिक टैंकर की वेल्डिंग कर रहा था तो अचानक टैंकर के पिछले हिस्से में जोरदार धमाका हुआ।

धमाका इतना जोरदार था कि कैंटर का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उससे निकले लोहे के टुकड़े करीब पांच सौ गज की दूरी पर गन्ने का जूस बेचने वाले तीस वर्षीय कुलवीर सिंह निवासी छाजली को लगे जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पास जूस पीने आया गांव छाजली का ही रहने वाला चरणजीत सिंह गंभीर जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उसे तत्काल सुनाम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मैकेनिक सरबजीत सिंह और कैंटर चालक इंदरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें से मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कैंटर चालक इंदरजीत सिंह निवासी डेराबस्सी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें