दिल्ली के मालवीय नगर हलका से भाजपा प्रत्याशी व चंडीगढ़ की प्रभारी आरती मेहरा के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
इसकी जानकारी भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर ने दी। उन्होंने बताया चंडीगढ़ से गए कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को होजरानी क्षेत्र में पदयात्रा निकाली और घर-घर जाकर प्रचार किया और पर्चे बांटे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट देने का आह्वान किया। लोगों ने भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और आश्वासन दिया कि इस बार भाजपा को जिताएंगे।
उन्होंने बताया कि इस चुनाव प्रचार अभियान में चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के साथ भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव आशा जसवाल, चंडीगढ़ प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, महिला मोर्चा चंडीगढ़ की अध्यक्षा सुनीता धवन, महासचिव सुबीना बंसल, जिला अध्यक्ष रेखा सूद ने हिस्सा लिया। इसी कड़ी में बुधवार को चंडीगढ़ से लगभग 25 कार्यकर्ताओं की एक और टीम दिल्ली रवाना होगी।