फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं और केंद्र की बैठक शुरू : चंडीगढ़ में किसानों से बात करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Sat, 22 Feb 2025 07:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्र सरकार और किसानों के बीच दूसरी बार बैठक होने जा रही है। यह बैठक चंडीगढ़ में आज शाम को छह बजे होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पंजाब के बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज किसानों की केंद्र के साथ बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में हो रही है। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। वहीं किसानों का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पहुंच चुका है। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी।
विज्ञापन


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र के साथ शनिवार को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक अगर बेनतीजा रही और केंद्र ने उनकी मांगों का हल न किया, तो फिर दिल्ली कूच किया जाएगा। 25 फरवरी को 101 किसानों का जत्था वरिष्ठ किसान नेताओं की अगुवाई में दिल्ली कूच करेगा।

विज्ञापन


वहीं जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि देश के सभी किसानों के सहयोग से किसानी मोर्चे को जीत तक लेकर जाएंगे। शनिवार को दोनों मोर्चों का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मीटिंग में जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि देश के किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए एमएसपी गारंटी कानून बहुत जरूरी है और यह सिर्फ मांग नहीं बल्कि समय की जरूरत है। डल्लेवाल ने साफ किया कि आंदोलन मांगों की पूर्ति होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


'बैठक एमएसपी की कानूनी गारंटी के आसपास केंद्रित थी'
किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "बैठक एमएसपी की कानूनी गारंटी के आसपास केंद्रित थी। सभी किसान नेताओं ने इसके लिए अपने विचार रखे। यह एक अच्छी चर्चा थी और मुझे उम्मीद है कि चर्चा सकारात्मक बनी रहेगी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें