देश की जेलों में बंद सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई के लिए शिरोमणि अकाली दल की ओर से प्रयास जारी हैं। इस संबंध्ा में शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक हुई।
इसमें में लिए गए फैसले के अनुसार शिअद का एक वफद जल्द ही सिख कैदियों की रिहाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ बैठक करेगा।
ये बातें श्री आनंदपुर साहिब में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने श्री दशमेश अकादमी में एक समागम में भाग लेने के बाद पत्रकारवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए संबंधित राज्य की सरकारों को पत्र लिखे गए हैं व केंद्र से भी अपील की गई है।