जंडियाला गुरु में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने प्रचार के दौरान कहा कि तारीख नोट कर लो! 15 अप्रैल को बिक्रम सिंह मजीठिया और उसके गुंडे जेल में होंगे।
उन्होंने लोगों से कहा कि आप साथ दो। आप की सरकार बनते ही सबसे पहले नशे को नेस्तनाबूद करेंगे। नशे के तस्करों को जेल भेजेंगे। सस्ता राशन होगा।
हर मोहल्ले में फ्री दवा मिलेगी, हर स्कूल में फ्री एजूकेशन। पेंशन की कोई टेंशन नहीं होगी। भ्रष्टाचार की होली जलेगी, भाईचारे की ईद होगी। मिलकर बेहतर सरकार बनाएंगे और इन भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे।