फगवाड़ा में बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली
बसपा सुप्रीमो व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आरक्षण के खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को फगवाड़ा में आयोजित चुनावी रैली में मायावती ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा के नाम पर साजिश रची जा रही है।
जिसमें इसे हटाने की बात चल रही है। पूरे देश में अल्पसंख्यकों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है, न ये लोग सुरक्षित दिखाई दे रहे है। इसका जिक्र बाकायदा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में भी दर्ज है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सरकार की मानसिकता जातिवादी है। इन लोगों ने पंजाब के लोगों पर सदा अत्याचार ही किए हैं। जिसका सबक जनता जरूर सिखाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।