फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीबी साहिब' में दिखाया गया ढोंगी बाबाओं का खेल, आप भी देखिए

Mon, 24 Apr 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
'बीबी साहिब' में दिखाया गया ढोंगी बाबाओं का खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टैगोर थिएटर में रविवार को नाटक बीबी साहिब का मंचन किया गया। इसे एसएसएआई क्रिसशंस ने पेश किया। नाटक को गुरिंदर मकना ने निर्देशित किया है। नाटक में एक ढोंगी बाबा को दिखाया गया है जो लोगों को सम्मोहित करके उनसे गलत काम कराता है। लोगों को कहता है कि वह उनकी हर समस्या का समाधान कर देगा और लोग उसके पीछे चल देते हैं।
विज्ञापन


नाटक में एक लड़की को मुख्य पात्र बनाया गया है जो स्टूडेंट है। उसके घर वाले विदेश जाने की चाह में उसे बाबा के डेरे में छोड़ देते हैं। उस लड़की को बाबा नशा कराकर रेप करता है। पहली बार जब रेप होता है तो लड़की घबरा जाती है लेकिन बाद में देखती है कि वहां पर रहने वाली हर महिला के साथ ऐसा हो रहा है और बाबा उन्हें सम्मोहित करता है। लड़की बाबा की कमजोरी को पहचान जाती है और उसका फायदा उठाती है। वह बाबा को बार-बार बुलाती है और खुद नशा करने के बजाय बाबा को ही नशा देना शुरू कर देती है। लड़की बाबा को नशे का इतना आदी कर देती है कि उसे कुछ भी समझ नहीं आता है। एक दिन ऐसा आ जाता है कि लड़की बाबा को हटाकर उसका स्थान ले लेती है। डेरे में आने वाले पैसे को वह अपने कब्जे में कर लेती है।

नाटक में लड़की का किरदार सुविधा दुग्गल ने अदा किया है। सुविधा ने कहा कि नाटक में रेप होने वाली लड़की की भूमिका अदा करना बहुत मुश्किल है। एक साल के अभ्यास के बाद इस रोल के लिए खुद को तैयार कर पाई हूं। समाज को उसका गंदा आइना दिखाने के लिए इस प्रकार की भूमिका करना जरूरी है। इसी कारण से यह रोल करने की हिम्मत जुटा पाई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें