फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 41 मार्केट पहुंचा अतिक्रमण हटाने का दस्ता, दुकानदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 41 कृष्णा मार्केट में शनिवार को नगर निगम का अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता पहुंचा। इस दौरान दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों ने कहा प्रशासन ऑड ईवन कर रहा है और निगम चालान काट रहा है। दुकानदार कहां जाएं। हंगामा होता देख निगम के उपनिरीक्षक व पुलिस की टीम मौके से वापस लौट गई।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को सेक्टर- 41 के कुछ दुकानदार संक्रमित मिले थे। उसके बाद उन दुकानों को बंद करा दिया था। अगले दिन निगम का अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता जैसे ही मार्केट पहुंचा वहां किसी ने सूचना दे दी कि टीम मार्केट बंद कराने आई है। उसके बाद दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों ने वीडियो बनाने के साथ ही दुकानें बंद करने से इनकार कर दिया। हालांकि उपनिरीक्षक अशोक राही ने दुकानदारों को समझाया कि प्रतिदिन की तरह निरीक्षण करने आए हैं, लेकिन लोग कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने भी लोगों को समझाया, लेकिन जब किसी ने कोई बात नहीं सुनी तो टीम को वापस लौटना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि एक ओर प्रशासन ऑड ईवन कर हमारी कमर तोड़ रहा है, ऊपर से 2000 का चालान जख्मों पर नमक लगाने का कार्य कर रहा है। जब बंद करना ही है तो पूरा शहर ही बंद करा दें। इससे कुछ तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें