फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन दे दनादन, पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का रोमांच मिलेगा यहां

Sun, 28 Feb 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का रोमांच मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में देखने को मिलेगा। ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रशंसकों में इसे लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन


मोहाली में होने वाले 6 मैचों के लिए बुधवार देर शाम से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। पीसीए में 22 मार्च को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड व 25 मार्च को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाना है। इन मैचों के लिए ज्यादा दर्शक जुटने की उम्मीद है।

दर्शक आईसीसी की वेबसाइट www.icc-cricket.com पर टिकट बुक करा सकते हैं। आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के कुल 6 मुकाबले खेले जाने हैं, जिनमें 3 पुरुष और 3 महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। वहीं चार अभ्यास मुकाबले भी खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीए स्टेडियम में मुकाबले के ये होंगे शेड्यूल

आईसीसी टी-20 महिला वर्ल्ड कप के मुकाबले
18 मार्च : न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड
20 मार्च : श्रीलंका बनाम आयरलैंड
27 मार्च : वेस्ट इंडीज बनाम भारत

आईसीसी टी-20 पुरुष वर्ल्ड कप के मुकाबले
22 मार्च : न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
25 मार्च : पाकिस्तान बनाम आस्ट्रेलिया
27 मार्च : भारत बनाम आस्ट्रेलिया

वार्म अप (अभ्यास) मुकाबले
मार्च 4 : नीदरलैंड बनाम लोकल टीम (सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम)
मार्च 4 : स्कॉटलैंड बनाम ओमान (पीसीए)
मार्च 6 : स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड (सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम)
मार्च 6 : ओमान बनाम अफगानिस्तान (पीसीए)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें