फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-आस्ट्रेलिया के मैच पर नहीं पड़ेगा बारिश का खलल

Sun, 27 Mar 2016 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मौसम - फोटो : demo
विज्ञापन
मोहाली में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाले टी-20 महामुकाबले में बारिश का खलल नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से यह दावा किया गया है। विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर शनिवार रात तक रहेगा। सिर्फ एक-दो इलाकों में ही रात के वक्त बारिश की संभावना है। रविवार सुबह आसमान साफ रहेगा। बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। तापमान भी सामान्य रहने वाला है। दिन का तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


दिन के तापमान ने बढ़ाई परेशानी
होली के बाद अचानक से गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दो दिन से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। होली के पहले दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया था।

शनिवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था, जबकि शुक्रवार रात का तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। अगले तीन दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें