फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंडीकेट की सभी 15 सीटों पर नवदीप गोयल-डीएवी ग्रुप का कब्जा

Mon, 19 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की नई सिंडीकेट में विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो गया है। करीब 20 साल बाद सिंडीकेट में विरोधी गुट को एक भी सीट नहीं मिल पाई। 2017-18 सत्र की सिंडीकेट पर अब पूरी तरह नवदीप गोयल-डीएवी ग्रुप(वीसी ग्रुप) ने बाजी मार ली है। 
विज्ञापन


सिंडीकेट में जीत ने पंजाब यूनिवर्सिटी की राजनीति में जीके चतरथ के बाद नवदीप गोयल ने जगह बना ली है। पीयू राजनीति में सिंडीकेट का रिजल्ट बड़े बदलाव का गवाह बना है। रविवार को पीयू सिंडीकेट और डीन की विभिन्न फैकल्टी के लिए मतदान होना था। लेकिन गोयल-डीएवी ग्रुप के सदस्य सिंडीकेट की सभी सीटों पर निर्विरोध चुन लिए गए। सिर्फ फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंस में डीन पद के लिए अशोक गोयल ग्रुप ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा, लेकिन इसमें भी नवदीप गोयल-डीएवी ग्रुप ने बाजी मार ली। सिंडीकेट फैकल्टी की सभी 15 सीटों के अलावा डीन और सेक्रेटरी पदों पर भी नवदीप गोयल-डीएवी ग्रुप ने अपना वर्चस्व कायम रखा।

नई सिंडीकेट में कॉलेज और युवाओं का दबदबा 
नई सिंडीकेट में डीएवी ग्रुप के साथ ही कॉलेज टीचर्स और प्रिंसिपल का दबदबा रहा है। पीयू से सिर्फ प्रो.नवदीप गोयल एकमात्र रेगुलर प्रोफेसर सदस्य चुने गए हैं। जबकि पैम राजपूत और डॉ.रविंद्र नाथ रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। सिंडीकेट में डॉ. विपुल नारंग, डॉ.समिंदर सिंह, डा.सुभाष शर्मा, डॉ.एनआर शर्मा और विरेंद्र सिंह गिल पहली बार सिंडीकेट में आए हैं। चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज से सिंडीकेट में जगह बनाने वालों में जीसीजी-42 के प्रोफेसर दलीप कुमार एकमात्र सदस्य हैं । 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अशोक गोयल ग्रुप ने एक भी उम्मीदवार नहीं उतारा, निर्विरोध निर्वाचन

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़। - फोटो : डेमो फोटो
सिंडीकेट की कुल 15 सीटों में से किसी भी सीट पर अशोक गोयल ग्रुप ने उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं दिखाई। सीनेट के बाद सिंडीकेट में भी नवदीप गोयल ग्रुप का दबदबा स्थापित हो गया। 

सिंडीकेट चुनाव के एकतरफा नतीजों से पीयू कुलपति के लिए वर्ष 2017 बड़ी राहत भरा होगा। वीसी के सामने हर बार सीनेट और सिंडीकेट में मुश्किलें खड़ी करने वाले अशोक गोयल खुद भी इस साल सिंडीकेट में जगह नहीं बना पाए हैं।  

सिंडीकेट की विभिन्न फैकल्टी के लिए सुबह 9 बजे से चुनाव का शेड्यूल तय था। लेकिन किसी भी सीट के लिए अशोक गोयल ग्रुप ने नामांकन नहीं किया और नवदीप-डीएवी ग्रुप के उम्मीदवार विजेता घोषित होते रहे।  देर शाम अशोक गोयल ग्रुप ने सिर्फ फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज में डीन पद पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया।
डीन के चुनाव में नवदीप-़डीएवी ग्रुप के उम्मीदवार प्रोफेसर जगत भूषण ने अशोक गोयल ग्रुप के डॉ.प्यारे लाल को तीन वोट से हरा दिया। डॉ.भूषण को 22 और डॉ. प्यारे लाल को 19 वोट मिले।

आज विभिन्न फैकल्टी डीन के लिए मतदान 
सोमवार को पीयू में विभिन्न फैकल्टी डीन के लिए मतदान होगा। जानकारी के अनुसार आर्ट्स, साइंस, लैंग्वेजेज, कामर्स, एनिमल हसबैड्री और एजुकेशन फैकल्टी डीन के लिए चयन होगा। सूत्रों के अनुसार आर्ट्स में डीन के लिए प्रो.बीएस घुम्मन का चुना जाना तय माना जा रहा है। उधर, लैंग्वेज में मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। इस सीट के लिए नवदीप गोयल और अशोक गोयल ग्रुप से  प्रो.अक्षय और प्रो.शैली वालिया को मैदान में उतारने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें