फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL: हरियाणा सीमा आज से सील, कई क्षेत्रों में लगाई गई धारा 144

Tue, 21 Feb 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
हरियाणा सीमा आज से सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इनेलो की ओर से पंजाब में प्रवेश करके एसवाईएल नहर खोदने के एलान के मद्देनजर मंगलवार से हरियाणा से लगी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। साथ ही कपूरी और शंभू में विशेष नाके लगेंगे और इन पर  पुलिस तैनात रहेगी। केंद्र से सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां मांगी गई हैं। इनके बुधवार शाम तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


सोमवार को पंजाब और हरियाणा पुलिस के उच्चाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला अंबाला के साथ लगते सरहदी क्षेत्र सराला कलां हेड, लोह सिंबली और राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर पड़ते शंभू बैरियर का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया।

इनमें डीआईजी पटियाला रेंज आशीष चौधरी, एसएसपी पटियाला एसएस भूपति, डीएसपी राजपुरा रमनदीप सिंह, डीएसपी घन्नौर गोबिंदर सिंह और हरियाणा के अंबाला से संबंधित एसपी अभिषेक जोरावल, डीएसपी अनिल कुमार की टीम शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

28 तक नहर के पास जाने पर पाबंदी

सतलुज यमुना लिंक नहर - फोटो : फाइल फोटो
डीएसपी घन्नौर गोबिंदर सिंह ने कहा कि फोर्स की तैनाती 22 फरवरी से की जाएगी। आर्म्ड फोर्स के अलावा रिजर्व बटालियनों और कुछ जिलों की फोर्स को भी तैनात किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा-पंजाब सरहद पर एसवाईएल नहर के नजदीकी क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है।अब यहां पांच से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही 23 फरवरी के लिए सड़क आवाजाही के वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं। 

28 तक नहर के पास जाने पर पाबंदी
जिले में सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के पास जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि प्रशासन ने यह कदम इनेलो की नहर खुदाई संबंधी घोषणा के मद़्देनजर उठाया है। पार्टी ने 23 फरवरी से नहर की खुदाई शुरू कराने का ऐलान किया था। जिले में शांति बनाए रखने के लिए पाबंदी संबंधी आदेश 28 फरवरी तक लागू रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें