फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक की मां को स्वाइन फ्लू

Mon, 09 Mar 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के भाजपा विधायक असीम गोयल की मां सुमीता गोयल (68) को स्वाइन फ्लू से ग्रस्त होने के कारण चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पिछले कई दिनों से बीमार चल रही विधायक की मां का इलाज चल रहा था। बीमार होने के कारण उनका स्वाइन फ्लू का टेस्ट भी करवाया गया, जिसमें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह विधायक की मां सुमीता गोयल की तबीयत खराब हो गई थी। विधायक इस दौरान अंबाला से बाहर थे। मगर सूचना मिलने के बाद विधायक तुरंत अंबाला पहुंचे। उससे पहले ही विधायक की माता को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। सिटी सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के जरिये को लेकर चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया।

असीम गोयल ने बताया कि उनकी मां सुमीता गोयल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इलाज होने के बावजूद आराम नहीं आया। बाद में ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उनका स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराया गया। टेस्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पीजीआई में डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


अंबाला में पांव जमा रहा स्वाइन फ्लू
अंबाला में स्वाइन फ्लू धीरे-धीरे पैर जमा रहा है। अब तक संदिग्ध स्वाइन फ्लू के करीब 12 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से तीन की संदिग्ध स्वाइन फ्लू से ही मौत भी हो चुकी है। लोगों में इसको लेकर बेहद दहशत बनी हुई है। मगर अब सिटी विधायक असीम गोयल की माता को भी स्वाइन फ्लू ने चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें