स्वाइन फ्लू और इबोला जैसे वायरस की जांच के लिए जीएमसीएच 32 में कम्युनिकेबल डिजीज स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित किया गया है।
शनिवार को गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने उसका उद्घाटन किया। इस लैब का प्रयोग सिर्फ महामारी के दौरान किया जाएगा। इस दौरान जीएमसीएच 32 में 50 जगह सोफे लगाए गए हैं, ताकि मरीजों के परिजन उसमें बैठ सकेंगे।
सोफे को डोनेट पाल मर्चेंट की ओर से किया गया है। इस मौके पर जीएमसीएच 32 के डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा, पाल मर्चेंट के चेयरमैन एसपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।