फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां हो गई है तो तैराकी करो और तंदरुस्त रहो, कैरियर भी बनाओ

Tue, 30 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल
विज्ञापन
गर्मियां आते ही ट्राइसिटी के लोगों में अपने आप को चुस्त और फिट रखने की होड़ सी लग जाती हैं, इसके लिए लोग स्वीमिंग का तरीका अपनाते हैं। वैसे तो लोगों में स्वीमिंग का शौक पूरे साल भर रहता है, लेकिन गर्मियों में स्वीमिंग सीखने वालों की तादाद भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में गर्मी से निजात पाने की दिशा में स्वीमिंग पूल से बेहतर जगह और हो ही नहीं सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं किसी भी खेल स्पर्धा में एक खिलाड़ी की फिटनेस के लिए में स्वीमिंग का रोल अहम रहता है। सिटी ब्यूटीफुल में स्वीमिंग का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर हैं। यहां पर कुछ सीखने के लिए, कुछ कंपटीशन की तैयारियों और कुछ करियर बनाने के लिए खेलते हैं।

दो तरह के होते है पूल
सिटी में दो तरह के स्वीमिंग पूल हैं। एक इंडोर और दूसरा आउटडोर। ओपन पूल में कुछ माह में स्वीमिंग होती है। वहीं इंडोर स्वीमिंग पूल में किसी भी मौसम में 12 महीने तैराकी और टूर्नामेंट खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन


यहां पर हैं स्वीमिंग पूल
यूटी खेल विभाग के सेक्टर-23 में दो स्वीमिंग पूल हैं। इनके एक आउटडोर है और एक ऑल वेदर स्वीमिंग पूल हैं। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी में एक इंडोर और एक आउटडोर स्वीमिंग पूल हैं। इसके अलावा सिटी में चंडीगढ़ क्लब, प्रेस क्लब और लेक स्थित क्लब में मेंबर्स के लिए तैराकी सुविधा हेतु स्वीमिंग पूल की जा सकती हैं।

- स्वीमिंग कॉस्टयूम के साथ पूल में उतरना चाहिए साथ ही कोच के कहने पर कम या फिर बड़े पूल में तैराकी करने का अभ्यास करना चाहिए।  - तरुण नेगी, स्वीमिंग कोच।
विज्ञापन

- तैराकी करने से चुस्ती-फुर्ती का एहसास रहता हैं। इसे करने से आत्मविश्वास बढ़ा है। - अर्णव, छात्र, मानव मंगल स्कूल।
- स्वीमिंग करने से मेरे अंदर का डर खत्म हुआ हैं। इस खेल को आगे चलकर करियर के रूप में चुनना चाहती हूं। - अनुष्का, छात्रा, मानव मंगल स्कूल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें